सोनभद्र, जनवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के 82091 मतदाताओं को नोटिस जारी की जाएगी। नोटिस जारी कर इन मतदाताओं से साक्ष्य मांगे जाएंगे। साक्ष्य के आधार पर ही मतदाताओं सूची में इनका नाम शामिल किया जाएगा। एसआईआर के तहत जिले में अब तक 1405078 के सापेक्ष 1153114 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसमें 82091 मतदाताओं की अब तक मैपिंग नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं का या इनके परिवार के किसी भी सदरू का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल नहीं है। ऐसे मतदाताओं को अब नोटिस जारी कर साक्ष्य मांगा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने कुल 13 प्रकार के दस्तावेज में से किसी एक दस्तावेज को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही है। जो मतदाता साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे, उन्हीं का नाम मत...