हापुड़, दिसम्बर 4 -- हापुड़ । जिले में चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के 71.26 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन (अपलोड) हो चुका है। बुधवार सुबह तक की रिपोर्ट के अनुसार, 87642 निर्वाचक संबंधित विधानसभा क्षेत्र से दूसरे स्थान पर चले गए हैं। जबकि , 31182 निर्वाचक मृत मिले हैं, वहीं 167992 की अभी तक कोई मैपिंग नहीं हो सकी है। जनपद में गत चार नवंबर से जिले में एसआईआर का कार्य तेजी चल रहा है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1187 बीएलओ प्रतिदिन घर-घर जाकर फार्म वितरित और एकत्र करके इन्हें अपलोड कर रहे हैं। अभी तक 1156699 में से मात्र 27 निर्वाचकों के ही फार्म वितरित नहीं हुए हैं, जबकि 1156672 के फार्म घर-घर जाकर वितरित करने का दावा जिला प्रशासन ने किया हैं। हालांकि, बहुत से...