सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। एसआईआर केतहत जिले में 25759 मतदाताओं ने नए मतदाताओं ने फार्म छह भरकर आवेदन किया है। जबकि 1774 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा चुका है। वहीं 442 मतदताओं ने नाम काटने केलिए फार्म सात भरकर आवेदन किया है। इसी प्रकार 5712 मतदाताओं ने त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया है। एसआईआर के तहत जिले में कुल 25759 मतदाताओं ने फार्म छह भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें घोरावल विधानसभा के 5862, राबर्ट्सगंज के 6287, ओबरा के 5892 तथा दुद्धी के 7718 नए मतदाताओं ने फार्म छह भरकर आवेदन किया है। जबकि 1774 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा चुका है, जिसमें घोरावल के तीन, राबर्ट्सगंज के 474, ओबरा के 558 तथा दुद्धी के 739 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। जबकि...