सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 06 मार्च 2026, नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन तथा दावों/आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 27 मार्च तक है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल, 2026 कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया है कि 14 एवं 15 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश को भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से जुड़े कार्यालय व विद्यालय खुले रहेगें। कोई भी कार्यालय, स्कूल अथवा कॉलेज बंद नहीं रहेगा तथा विशेष प्रगाढ़ पुनर...