मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत दावा व आपत्ति अवधि में अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा सूची को शुद्ध करने के लिए चौथे विशेष अभियान दिवस के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 22 फरवरी को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे पूर्व 11, 18 व 31 जनवरी को अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। अभियान के दिन प्रत्येक बूथ पर प्रातः 10:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फार्म 6, 6ए, 7 व 8 उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी रहेगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नागरिको...