सोनभद्र, जनवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज तहसील सभाकक्ष में सभी बीएलओ को एसआईआर के अग्रिम कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बीएलओ को नोटिस की रिसीविंग को अपलोड करना, मतदाता सूची के फोटोग्राफ को पुन: संशोधित करना, बुक ए कॉल के ऑप्शन में जाकर कॉल करने वाले व्यक्ति से पुन: संपर्क करके उसकी समस्या का समाधान करना एवं मतदाताओं की नोटिस की प्रक्रिया को समझाया गया। बीएलओ को फॉर्म 6 लेने उसके साथ संलग्न होने वाले सभी प्रपत्रों के बारे में बताया गया। फॉर्म 6 के प्रावधान के बारे में बताया गया। संशोधन करने के लिए फॉर्म आठ भरने एवं उसकी प्रक्रिया को समझाया गया। बीएलओ को सभी कार्य ऐप के माध्यम से ही करने हैं। कोई भी फॉर्म वीआरसी के द्वारा डिजिटाइज्ड नहीं किया जाएगा। सभी फॉर्म बीएलओ के द्वारा ही डिजिटाइज्ड किए जाएंगे। इसके लिए आने वाले अ...