कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फार्म के सत्यापन का कार्य जिले में लगभग 80 फीसदी हो चुका है। अब 20 फीसदी कार्य को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने एड़ीचोटी का जोर लगा रखा है। अधिकारियों का मानना है कि टाइम लाइन के हिसाब से कार्य पूर्ण हो जाएगा। एसआईआर फार्म का वितरण करने के बाद बीएलओ की सबसे बड़ी समस्या यह थी कि फार्म शत-प्रतिशत वापस मिल जाएं और उनकी फीडिंग हो जाए। फार्म लेने के बाद लोगों को डिटेल भरने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्ष 2003 के हिसाब से माता-पिता व अन्य लोगों का डिटेल भरना था। इसी डिटेल को भरने में लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि बीएलओ के पास वर्ष 2003 की सूची थी, लेकिन फार्म भरते समय उन्हें बीएलओ खोजे नहीं मिल रहे थे। एसआईआर फार्म वापस न मिलने पर बीएलओ परेशान हो गए। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.