बुलंदशहर, जनवरी 6 -- मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने के लिए चला विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद मंगलवार को मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के दौरान जिले में 4 लाख 3 हजार 369 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें 57086 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। अब जिले में 22 लाख 60 हजार 349 मतदाता शेष बचे हैं। इनमें 12 लाख 15 हजार 294 पुरुष और 10 लाख 45 हजार सात महिला मतदाता हैं। एसआईआर से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 63 हजार 718 थी। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इसे वर्ष 2003 के बाद का सबसे बड़ा शुद्धिकरण अभियान माना जा रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए गए सत्यापन में सामने आया कि सातों विधानसभाओं में कुल 57,086 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, जिनके नाम अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.