अमरोहा, दिसम्बर 16 -- अमरोहा, संवाददाता। एसआईआर अभियान के दौरान मतदाताओं ने गणना प्रपत्रों में जो जानकारी भरी है वह सही है या गलत उसका अब सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन स्तर से 10 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए जिले के 908 मतदान केंद्रों पर अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। अफसरों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान, राशन डीलर, राजनीतिक दलों के बीएलए आदि की मौजूदगी में सूची का सत्यापन कराया जाएगा। मतदाताओं के माता-पिता का नाम, उम्र, पता आदि के बारे में सही जानकारी की जाएगी। क्योंकि एसआईआर के दौरान काफी मतदाताओं ने सही जानकारी नहीं भरी है। माता-पिता की उम्र में काफी अंतर सामने आ रहा है। काफी मतदाताओं के एसआईआर फार्मों में नो मैपिंग की स्थिति बनी है। इसीलिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि सभी मतदाताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.