सोनभद्र, जनवरी 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रेक्षक रोल आब्जर्वर/आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से दावा आपत्ति अभियान जिसमें नोटिस की सुनवाई का कार्य 6 जनवरी से प्रारंभ होकर 06 फरवरी तक चलना है, के सम्बन्ध में सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बूथों पर 30 व 31 जनवरी को विशेष अभियान के तिथि पर अपने बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में फार्म-6 भरवाएं। कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न होने पायें। उन्होंने बताया कि 30 एवं 31 जनवरी को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत वे सभी पात्र नागरिक, जो किसी कारणवश अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं...