बुलंदशहर, फरवरी 22 -- जनपद में पांचवां विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी को सभी बूथों पर आयोजित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी तथा 2 फरवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में अब 22 फरवरी को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ ही फार्म-6, 6ए, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता दी जाएगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.