प्रयागराज, फरवरी 15 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की ओर से जो प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं, उनका अब सत्यापन भी कराया जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा एकदम करीब है और अधिकांश लोगों ने प्रमाणपत्र के रूप में अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लगाई है। रोजाना आ रहे प्रपत्रों को सम्बन्धित विभागों को निर्वाचन कार्यालय से भेजा जा रहा है। एसआईआर अभियान के दौरान जिले में दो लाख 87 हजार मतदाता ऐसे मिले जो वर्ष 2003 में वोटर नहीं थे। साथ ही अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के मतदाता होने का प्रमाणपत्र भी नहीं दे सके। ऐसे वोटरों से निर्वाचन आयोग ने 13 प्रमाणपत्रों में कोई एक देने के लिए कहा था। अब जबकि नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो ऐसे वोटरों को प्रमाणपत्र देना है। सबसे ज्यादा लोगों ने हाईस्कूल की मा...