बिजनौर, फरवरी 5 -- धामपुर। नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मतदाता सूची से कथित रूप से गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। सांसद ने आरोप लगाया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बिना पर्याप्त पारदर्शिता के काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। धामपुर विधानसभा क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से सामने आई शिकायतों के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। कुछ घरों में ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज पाए गए हैं, जो वहां रहते ही नहीं हैं, जबकि कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की ...