कुशीनगर, जनवरी 31 -- कुशीनगर। मतदाता सूची में दावा व आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि इस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथि 31 जनवरी शनिवार निर्धारित की गई है। इस तिथि को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के आलेख्य पाठन कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रकाशित मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि या कमी हो तो उसका समय रहते सुधार किया जा सके। जिले के सभी मतदान केंद्र पर दावा व आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के प्रपत्र-फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कर...