सोनभद्र, जनवरी 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि को बीएलओ मतदाता सूची के साथ ही सभी फार्मो के साथ बूथ पर उपस्थित रहेंगे। 18 जनवरी को बीएलओ बूथ पर मतदाताओं को मतदाता सूची का निरीक्षण कराएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी तथा 31 जनवरी और एक फरवरी निर्धारित की गई है। विशेष अभियान की तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को नि:शुल्क निरीक्षण कराये जाने के लिए एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित सुबह 10 से चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता विशेष अभियान तिथियों में अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें। आवश्यकतानुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.