सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों का शनिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कई बूथों पर जाकर एसआईआर की स्थिति जानी और 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी लोगों का मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम बीएन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर मतदाता सूची में नाम अंकित करने की कार्रवाई सुनिश...