सोनभद्र, दिसम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 दिन में कुल 85.66 फीसदी मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कराया गया। जबकि पिछले 20 दिनों में महज 30 फीसदी मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हुआ था। वहीं 10 दिनों में 55 फीसदी मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कराया गया। अब शेष बचे मतदाताओं का 11 दिसंबर तक डिजिटाइजेशन कराया जाना है। एसआईआर के लिए जिले में कुल 1515 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत कुल 14 लाख पांच हजार 78 मतदाताओं के सापेक्ष 14 लाख चार हजार 938 मतदाताओं में गणना प्रपत्र फार्म का वितरण किया जा चुका है। इसमें गुरुवार चार दिसंबर की शाम चार बजे तक 12 लाख तीन हजार 634 मतदाताओं का फार्म जमा कर डिजिटाईजेशन कराया जा चुका है, जो जिले के सभी मतदाताओं के सापेक्ष महज लगभग 85.66 फीसदी है...