आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर करीब सवा माह से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अब तक जिले में करीब 5 लाख 94 हजार 312 एएसडी (डेड, शिफ्टेड, डबलिंग, अपसेंट) मतदाता मिले हैं। अब तक कुल 31 लाख 19 हजार 944 वोटरों के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर दिया गया है। जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चार नवंबर से घर-घर गणना प्रपत्र वितरित करने का अभियान शुरू हुआ था। इसे चार दिसंबर तक पूर्ण करने का निर्वाचन आयोग द्वारा पहले लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बाद में आयोग ने एक सप्ताह का समय बढ़ाकर अंतिम तिथि 11 दिसंबर कर दी। मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्य के लिए 3869 बीएलओ के अलावा 392 सुपरवाइजर लगाए गए थे। इन गणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को दो प्रतियों में गणना प्रपत्रों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.