मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता।अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक राष्ट्रीयकरण अधिकारियों के साथ बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाश अब छह मार्च को होगा। इसके पूर्व छह फरवरी तक लोगों से दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराए जाने के संबंध में कार्यक्रम संशोधित किया। बताया कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक, नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन, दावों और आपत्तियों का निपटान 6 जनवरी से 27 फरवरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.