मुरादाबाद, फरवरी 21 -- एसआईआर को लेकर रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि रविवार को जिले के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6ए, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.