एटा, दिसम्बर 1 -- विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एटा में समाप्ति की ओर पहुंच गया है। करीब 500 बीएलओ ने अपना काम पूरा कर दिया है। 90 फीसदी एसआईआर का काम पूरा हो गया। अब सिर्फ एक लाख मतदाताओं से प्रपत्र लेने के लिए बीएलओ और उनके सहयोगी जुटे हैं। माना जा रहा है कि तीन दिसंबर तक यह काम पूरा लिया जाएगा। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में करीब 500 बीएलओ ने एसआईआर का काम पूरा लिया है। अब जनपद में करीब एक लाख मतदाताओं के प्रपत्र आना शेष बचे हैं। इन प्रपत्रों की तलाश के लिए बीएलओ के साथ अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को लगाया गया है। 90 फीसदी से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं फीडिंग का कार्य जिले में जारी है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि एटा के सभी ...