मेरठ, फरवरी 4 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में अब मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। डेटा में गड़बड़ी और मैपिंग न होने के कारण अब 6.48 लाख मतदाताओं को अपनी जानकारी स्पष्ट करनी होगी, जिसमें 3.73 लाख मतदाताओं का नाम किसी न किसी कारण से मिसमैच हो रहा है। वहीं 2.75 लाख से अधिक वे मतदाता हैं, जिनका नाम 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग नहीं हुई है। मेरठ जिले के करीब 6.48 लाख मतदाता प्रशासन के रडार पर हैं। इन मतदाताओं को अपनी पहचान और विवरण सत्यापित करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा.वीके सिंह के अनुसार करीब चार लाख नोटिस जारी हो चुके हैं। डीएम के अनुसार आयोग के स्तर से जिले के 3.73 लाख मतदाताओं के रिकार्ड में विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.