मथुरा, जनवरी 21 -- नगर के गांधी चिकित्सालय शेल्टर होम में बुधवार को एसआईआर शिविर लगया गया। इसमें मतदाता सूची की खामियों पर 47 आपत्तियां दर्ज कराईं गई। इनमें से सात लोगों के दस्तावेज सही मिलने पर उनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में लगे कैंप में सुबह से ही मतदाता आपत्तियां लेकर पहुंचने लगे। यहां कुल 47 में से सात मतदाता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज सही पाए गए। उनका तत्काल निस्तारण कर दिया। शेष 40 मामलों में दस्तावेजों में कमी पाई गई। उन्हें अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं बाद में निस्तारण का भरोसा दिया। डिप्टी कलेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि कैंप लगातार लगाए जाएंगे, इनमें पालिकाकर्मी आपत्ति निस्तारण करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.