लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 10 -- जिले में चल रहे एसआईआर का काम 99 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। डाटा फीडिंग व रीचेकिंग का काम तेजी से चल रहा है। करीब 43 हजार नाम ऐसे चिन्हित किए गए हैं जिनके नाम दो से तीन जगहों पर मिले हैं। इनकी जांच चल रही है।एक ही जगह पर नाम रखा जाएगा बाकी जगहों से नाम हटाए जाएंगे। वहीं नो मैपिंग आंकड़े का सुधार कराया जा रहा है। पहले चार दिसम्बर तक एसआईआर का काम पूरा करना था लेकिन बाद में यह तिथि बढ़ाकर 11 दिसम्बर कर दी गई। एसआईआर का काम पूरा करने के लिए 2903 बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई। 28 लाख से अधिक मतदाता होने के कारण बीएलओ दिन रात काम में लगे रहे वहीं अन्य विभागों के कर्मचारियों को सहयोग में लगाया गया। मतदाताओं से फार्म भरवाने के साथ ही डाटा फीडिंग का काम भी तेजी से शुरू किया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.