कुशीनगर, दिसम्बर 6 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम सप्ताह में है। अब तक बीएलओ की घर-घर जांच में 14 फीसदी से अधिक मतदाता गायब पाए गए हैं। कई बार क्रॉस चेकिंग के बाद उनका सत्यापन किया गया, जिसके बाद उनके नाम एएसडी श्रेणी में डाल दिए गए हैं। एएसडी यानि एबसेंट, शिफ्टेड व डुप्लिकेट अथवा डेथ वोटर। मौजूदा मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या साढ़े 26 लाख से अधिक है। गणना प्रपत्र भरे जाने प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची से एएसडी श्रेणी वाले साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाताओं के नाम बाहर कर दिए जाएंगे। एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र भरवाने, जमा कराने व डिजिटाइज करने के काम में लगे बीएलओ मतदाता सूची लेकर वोटरों के घर-घर पहुंच कर मतदाताओं की तस्दीक कर रहे हैं। बीएलओ की जांच में कई वोटर गायब भी पाए जा रहे हैं। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.