मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर। जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोमैपिंग में मिले 49 हजार 925 मतदाताओं में ईआरओ ने 37 हजार 48 वोटरों को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। इनमें 3653 मतदाताओं के मामले की सुनवाई की गई। इन मतदाताओं से साक्ष्य जमा करा लिया गया है। अब निर्वाचन आयोग के निर्देश पर साक्ष्य प्रस्तुत करने वाले मतदाताओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ को 49 हजार 925 वोटरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी। इन मतदाताओं के संबंध में पड़ोसियों ने भी बीएलओ को कोई जानकारी नहीं दी। जिला निर्वाचन अधिकारी के पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर पांचों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने अनमैप 37 हजा...