हापुड़, दिसम्बर 8 -- समाजवादी पार्टी की नेत्री नैना गुर्जर के नेतृत्व में एसआईआर पीडीए प्रहरी यात्रा निकलाते हुए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सक्रियता बढ़ाए जाने के लिए जागरुक किया है। पूरी विधानसभा में सपा ने सबसे पहले यात्रा निकाली है। गणना प्रपत्र भरवाने में सक्रियता से हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए जागरुक करने की अपील किया गया। नैना सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए क्षेत्र में आकर लोगों को जागरुकता के साथ संपर्क बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को ले कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के मतदाताओं से की गई विशेष अपील को गढ़ विधानसभा में समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी नैना सिंह गुर्जर द्वारा एसआईआर पीडीए प्रहरी यात्रा के माध्यम से किया गया। प्रहरी...