सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- जिले में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के दौरान सहारनपुर नगर विधानसभा सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। जिले की अन्य सीटों पर जहां 86-87 प्रतिशत तक डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वहीं नगर सीट यानी शहर में यह आंकड़ा मात्र 74 प्रतिशत पर अटका है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यहां सबसे ज्यादा 1,18,712 वोट कटने की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। शहरी वोट भाजपा का कोर वोट माना जाता है जिसे लेकर भाजपा खेमे में बैचेनी पसरी है। खास है कि सहारनपुर सहित प्रदेश की शहरी (विस) सीटों पर भाजपा का कब्जा है। यही कारण है कि शहरी वोट भाजपा का कोर वोट माना जाता है। नतीजा भाजपा खेमे में बैचेनी स्वाभाविक है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार, जिन वोटों को अनुपस्थित, शिफ्टेड या लापता की श्रेणी में डाला गया है, उनमें अधिकांश भाजपा का कोर वो...