कुशीनगर, फरवरी 13 -- कुशीनगर। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। डीपीओ एके दूबे ने पडरौना ब्लॉक के बहादुरगंज आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री उमरावती देवी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। पडरौना विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बीएलओ के रूप में नियुक्त उमरावती देवी द्वारा निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही थी। सुपरवाइजर की ओर से बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद बीएलओ ने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया, जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ। डीपीओ के अनुसार निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना सामने आने पर कार्यकत्री को तीन दिनों के भ...