कुशीनगर, जनवरी 7 -- पडरौना। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार बैठक की गई। इसमें निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आलेख्य प्रकाशन की विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम ने राजनीतिक दलों को पुनः बढ़े हुए मतदेय स्थलों की सूची हार्ड काफी और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करायी। यह भी अवगत कराया कि आयोग के निर्देशानुसार एएसडी सूची में अंकित प्रत्येक निर्वाचक को नोटिस भेजा जाएगा। आयोग द्वारा अनुमोदित हो विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े हुए बूथों के संबंध सूचना से अवगत कराया गया कि जनपद में पूर्व में 2639 बूथ थे, जो अब बढ़कर 3014 हो गए हैं। इस दौरान मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...