मेरठ, दिसम्बर 5 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब करीब 20 लाख मतदाताओं का गणना फार्म जमा हो गए हैं। वहीं साढ़े चार लाख से अधिक संदिग्ध मतदाताओं (मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) का नाम कटना अब तय हो गया है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि जिले में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो गया है। अब अगले कुछ दिनों में शत-प्रतिशत हो जाएगा। गुरुवार को प्रशासन की ओर से जिले के सभी 2758 बूथों पर विशेष बूथ अभियान चलाया गया। इसके तहत बूथों पर प्रशासन की ओर से बीएलओ और राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए भी तैनात किए गए। बीएलओ ने लोगों से गणना फॉर्म जमा कराए तो साथ ही संदिग्ध मतदाताओं (मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) का अलग से ब्योरा तैयार किया गया। कुल मिलाकर अब 20 लाख से अधिक मतदाताओं का एसआईआर पूर्ण हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.