वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल की ओर से सौंपी गई वोटर लिस्ट की जांच शुरू करा दी गई। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र शहर उत्तरी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को जांच शुरू करा दी। जांच में ईआरओ, 31 एईआरओ और इतने ही सुपरवाइजर लगाए गए हैं। रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के 9200 वोटरों की सूची गुरुवार को डीएम को सौंपी थी। आरोप लगाया था कि एक खास वर्ग के वोटरों के नाम कई बूथों पर दर्ज है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की थी। इस पर शुक्रवार को डीएम ने शहर उत्तरी के रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी (ईआरओ) आनंद मोहन उपाध्याय को सूची सौंपी है। ईआरओ की अगुवाई में 31 एईआरओ...