मऊ, जनवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की चारों विधानसभा के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को 926 मतदान केंद्रों पर बने 1936 बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहें। और हर आने वाले लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाया या दिखाया। इस दौरान नए मतदाताओं से फार्म-छह समेत दावें और आपत्ति भी ली। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने सदर विधानसभा 356 के विभिन्न बूथों का भ्रमण का जायजा लिया। उन्हें कहीं भी कोई शिकायत या लापरवाही नही मिली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। जनपद की मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र के 1936 बूथों पर एसआईआर अभियान के तहत बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे और आने वाले मतदाताओं को ड्राफ्ट मतद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.