वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। एसआईआर के तहत छूटे गणना प्रपत्रों एवं उनकी मैपिंग के संबंध में सपा पदाधिकारियों ने सोमवार को मंथन किया। अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़' ने पार्टी के आनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ का पूरा सहयोग करते हुए यह कार्य कराएं। जहां भी किसी गड़बड़ी की सूचना मिले, तत्काल अपने प्रभारी के माध्यम से जिला कार्यालय को सूचित करें। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। बैठक में जितेंद्र पटेल, शशि यादव, अभिषेक मिश्रा, ओपी पटेल, डॉ.दिलशाद अहमद, सुनील यादव, रवींद्रनाथ, धर्मवीर पटेल, विनोद सिंह, रवि सेठ, संजय बाबा, सुभाष एवं विनोद शुक्ला ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...