रामपुर, फरवरी 2 -- बिलासपुर। जहां एक ओर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत भेजे गए नोटिसों की सुनवाई जारी है, वहीं दूसरी तरफ नए वोट बनवाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। खासकर भाजपाई वोटों की संख्या बढ़ाने के विशेष अभियान में लगे हुए हैं। बीते दिनों राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया था कि कोई भी पात्र व्यस्क नागरिक मताधिकार से वंचित रहने न पाए। भाजपा की इसी मुहिम के तहत सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वोट बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में निर्वाचन आयोग के फॉर्म छह के माध्यम से नए वोट बनाने का काम किया गया। यहां पर लेखपाल यशपाल चौधरी सहित दस बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। इन बीएलओ में हरजीत सिंह, कमलेश भट्ट, अरविंद रस्तोगी, दीपक राज, ओमवीर सिंह, महे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.