वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों की फीडिंग और मैपिंग के कार्यों का बुधवार को जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कटिंग मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज, कबीरचौरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में इनकी अद्यतन प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) को सबसे कम फीडिंग और मैपिंग वाले बूथों पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथवार ड्यूटी पर लगे कार्मिकों की उपस्थिति को भी जांचा। इसके बाद उन्होंने कुछ कार्मिकों से मैपिंग और फीडिंग की प्रक्रिया के बारे में पूछा तथा उन्हें समझाया भी। बोले, गणना ...