लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ। इंदिरानगर आवासी महासमिति की ओर से शनिवार को सौ फीसदी एसआईआर फार्म भरवाने पर बीएलओ को सम्मानित किया गया। महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि आरएलबी सेक्टर 14 और राजकीय बालिका विद्यालय सेक्टर 11 इंदिरानगर का बूथ संख्या 89 से 100 तक बीएलओ ने शत-प्रतिशत एसआईआर फॉर्म भरवाने में मदद की। इसके लिए टीम के पर्यवेक्षक विनोद कुमार की देखरेख में पूरी टीम का उत्साह वर्धन किया गया। इस मौके पर महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी एवं संयुक्त सचिव सविता शुक्ला की मौजूदगी में बीएलओ दिवाकर पटेल, विभूति श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, शरद सोनी, प्रीति दुबे, पंकज कुमार, अनूप कुमार, रंजीत कुमार, गौतम शिवधनी, मो. रियाज, शिववरन राम, बिहारी लाल श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...