रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। विधानसभा क्षेत्र के एसआईआर में नोटिस की सुनवाई चल रही है। इसको लेकर विकास भवन से तहसील तक भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां सुबह से ही काफी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बुधवार को विकास भवन में सुबह से काफी भीड़ रही। यहां पर काफी संख्या में मतदाता एसआईआर के नोटिस का जवाब देने के लिए पहुंचे थे। डीआरडीए और डीडीओ कक्ष में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा इनकी सुनवाई की जा रही थी। द्वितीय तल पर भी सुनवाई का काम चल रहा था। विकास भवन और सदर तहसील में कुल 10 काउंटर स्थापित किए हैं। इन काउंटरों पर नोटिस प्राप्त करने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उनका वर्ष 2003 की एसआईआर सूची से मिलान कराया जा रहा है। लाइन में खड़े ...