सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बीएलओ को मतदाता ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं। आलम यह है कि अन्य अधिकारियों के साथ वोटरों को समझाने डीएम खुद फील्ड में उतर पड़े हैं। उन्होंने बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं से जल्द फार्म भरकर देने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें। उन्होंने बीएलओ को भी गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिएं। खास है कि एसआईआर के पहले फेज के अंतिम दौर में जिले में मैपिंग कार्य की स्पीड धीमी पड़ गई है। आलम यह है कि बुधवार शाम तक 78.3 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का ही डिजिटाइजेशन हो सका है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं से गणना प्रपत्रों को त...