भदोही, दिसम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। देश एवं प्रदेश के साथ ही कालीन नगरी में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम चल रहा है। 11 दिसंबर तक प्रपत्रों को आनलाइन भरा जाएगा। उधर, जिले के तीनों तहसीलों में गणना प्रपत्र फीड करने में ज्ञानपुर तहसील पहले नंबर पर जबकि भदोही तीसरे पायदान पर है। जिला मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गणना प्रपत्रों को आनलाइन करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिले में कुल 12 लाख 33 हजार 324 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर बीएलओ के साथ ही तीनों तहसीलों में अफसरों, कर्मियों संग कम्प्यूटर ऑपरेटरों को लगाकर गणना प्रपत्र आनलाइन कराया जा रहा है। ताकि 11 दिसंबर के पहले तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाए। बताया कि ज्ञानपुर विधानसभा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.