सहारनपुर, फरवरी 6 -- विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत अब 6 मार्च तक दावे आपत्तियां दाखिल किए जा सकेंगे। समय सीमा बढ़ने से उन मतदाताओं को अतिरिक्त मौका मिल सकेगा, जो किसी कारणवश अब तक अपने नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन का दावा नहीं कर पाए हैं। अभी तक जिले में 1.37 लाख से ज्यादा दावे एवं आपत्ति फार्म प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, जिले में 27 अक्टूबर 2025 से 5 फरवरी 2026 तक 1,37,021 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या नए मतदाता जोड़ने से संबंधित फॉर्म-6 की रही। नए वोट बनवाने के लिए कुल 1,05,612 दावे फॉर्म-6 के जरिए दाखिल किए गए, जो युवाओं और नए पात्र मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। वहीं एनआरआई मतदाताओं से जुड़े फॉर्म-6ए के तहत 21 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मतदाता सूची से नाम कटवाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.