शामली, दिसम्बर 1 -- जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत डाटा फीडिंग का काम जोर पकड़ गया है। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के इन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 लाख 75 हजार 697 मतदाताओं में से सोमवार तक सात लाख 24 हजार 426 का डिजीटलाइजेशन हो गया। यह कुल मतदाताओं का 74 फीसदी है। इसके साथ ही एसआईआर फार्म जमा करने की तिथि बढ़ने के साथ ही बीएलओ घर घर जाकर फार्म एकत्रित करने में लगे है। बीएलओ के सहारनीय कार्यों को देखते हुए ऊन एसडीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शामली, कैराना और थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 971 बीएलओ तैनात हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 लाख 75 हजार 697 मतदाताओं को एसआईआर के तहत शामिल किया गया है। निर्वाचन आयोग न हालांकि फार्म जमा करने की...