देवरिया, फरवरी 6 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा में जिंदा मतदाताओं को मुर्दा व घर से बाहर बता कर 122 मतदाताओं का नाम काटने के लिए फार्म सात भरकर बीएलओ को दे दिया गया। नोटिस मिलते ही हंगामा मच गया। शिकायतकर्ता के घर लोग पहुंचे तो उसने फार्म 7 पर अपना हस्ताक्षर न होने की बात कही। इसके बाद सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी गांव पहुंची और डीएम समेत अन्य अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की। बिशुनपुर ऊर्फ चिरकिहवा गांव के 122 मतदाताओं का नाम काटने के लिए गांव के एक व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बीएलओ को रिसीव करा दिया गया। नाम काटने की नोटिस मिलते ही गांव के लोग प्राथमिक विद्यालय गए। इसी दौरान फार्म 7 पर हस्ताक्षर किए व्यक्ति का पुत्र किसी कार्य से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.