वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, हिटी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय शिवपुर और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का निरीक्षण किया। यहां बूथवार एएसडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड या मृत्यु) श्रेणी के वोटरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ऐसे प्रपत्रों की जांच की और निर्देश दिया कि यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश इस श्रेणी में आ जाए तो तत्काल सही करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन वोटरों के एसआईआर फॉर्म अभी जमा नहीं हुए हैं, उनके घर जाकर सत्यापन करें और फॉर्म अपलोड करते समय जिनका नाम कटा हो उसका कारण सहित डिटेल रिपोर्ट साझा करें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि मैपिंग में जिन मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र...