कुशीनगर, नवम्बर 25 -- कुशीनगर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम को लेकर भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी मतदाता का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र (विस) में दर्ज रहेगा। वहीं से मतदाता को गणना प्रपत्र भरना है। दो जगह से गणना प्रपत्र भरना गलत है और ऐसा करने पर सजा के प्रावधान हैं। यदि किसी मतदाता को नाम दो विधानसभाओं में पाया गया तो एक जगह से नाम काटा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर के तहत विधानसभा व लोकसभा निर्वाचन की मतदाता सूची में शुद्धिकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कई जगहों पर दो स्थानों पर नाम पाये जाने की शिकायतें आई थीं, जिनकी आधार से तस्दीक की जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित पंचायत निर्वाचन सूची को लेकर अलग से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.