मेरठ, जनवरी 20 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के एक लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी हो चुका है। इन मतदाताओं की 21 जनवरी से सुनवाई होगी। जिले में एसआईआर के तहत आयोग के निर्देश पर प्रशासन 'नो मैपिंग' वाले मतदाताओं के सत्यापन के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। एसआईआर के बाद ड्राफ्ट प्रकाशन में मतदाताओं की कुल संख्या 20,34,185 हो गई है, जिसमें से 2,75,960 वोटर ऐसे हैं, जिनका 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग नहीं हुआ है। ऐसे 2,75,960 वोटर को अब नोटिस जारी कर फार्म-6 भरने और घोषणा पत्र के साथ दस्तावेज देना होगा। इसके तहत कुल अब तक एक लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं और इनकी सुनवाई 21 जनवरी से शुरू होने जा रही है। 21 जनवरी को सरधना, हस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.