सहारनपुर, जनवरी 13 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चिन्हित किए गए नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया 8 दिन बीतने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि इन मतदाताओं को 6 जनवरी से 6 फरवरी तक नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज तलब किए जाने हैं। जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या 1,61,123 है, जिन्हें अपने मतदाता होने की पुष्टि के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दरअसल नोटिस की यह देरी स्थानीय नहीं बल्कि आयोग के स्तर पर हो रही है। जी हां, अभी तक जिला प्रशासन के पास ही आयोग से नोटिस छपकर नहीं आ सके है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उनकी तैयारियां पूरी है। एईआरओ व बीएलओ आदि की ट्रेनिंग हो चुकी है। फिलहाल आयोग से नोटिस छपकर आने का इंतजार किया जा रहा है। नोटिस मिलते ही जिले भर में 'नो मैपिंग' मतदाताओं को नो...