गाजीपुर, जनवरी 5 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची का आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। कच्ची मतदाता सूची को सभी तहसीलों, बीएलओ को देने के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, चुनाव कार्यालय में भी रखा जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों को भी दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य का प्रकाशन छह जनवरी को कर दिया जाएगा। मतदाता छह जनवरी से लेकर छह फरवरी तक दावे और आपत्ति कर सकते हैं। छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतादाता सूची छह मार्च को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीएलओ के पास सूची पहुंचने के दो तीन दिनों में अनमैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जाएगी। नोटिस का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.