मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की अवधि आज समाप्त हो जाएगी। वहीं जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक 21.12 लाख में से 17.56 लाख वोटरों का ही डिजिटलाइजेशन हुआ है जो कि 83.14 फीसदी है। अब तक की जांच पड़ताल में 5644 वोटरों की मृत्यु होना पाया गया है। ऐसे में अभी भी करीब 3 लाख वोटरों का डिजिटलाइजेशन काम होना बाकी है। जिले के सभी छह विधानसभा के क्षेत्रों के 1982 बीएलओ, हजारों बीएलए द्वारा अब तक एसआईआर प्रगणक फार्म भरवाए जा रहे हैं। चार नवंबर से एसआईआर अभियान चल रहा है और 11 दिसंबर को अभियान की समाप्ति है। अभियान के एक दिन पूर्व तक सभी छह विस क्षेत्रों में 83.14 फीसदी डिजिटलाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें सबसे आगे बुढ़ाना विस क्षेत्र में 86.53 फीसदी, जबकि सबसे कम मुजफ्फरनगर सदर विधानस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.