शामली, जनवरी 5 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाताओं के फार्म एवं डिजीटलाइजेशन के बाद मतदाता सूची का अन्नंतिम प्रकाशन आज हो रहा है। छह जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही फार्म न भरने वाले एक लाख 63 हजार 458 हजार मतदाताओं को सात तारीख से नोटिस जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नोटिस के बाद भी गायब एवं शिफ्ट हुए मतदाताओं की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो इनके वोट काटे जायेंगे। छह को अन्नंतिम सूची का प्रकाशन एवं नए वोट रजिस्ट्रेशन को जिला प्रशासन जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नौ लाख 75 हजार 697 मतदाताओं में एसआईआर में आठ लाख 12 हजार 239 मतदाताओं के एआईआर फार्म एवं डिजीटल लाइजेंशन हुआ है। इसमें एक लाख 63 हजार 458 मतदाता बाहर है। इनमें मृतक, अनुपस्थित एवं दूसरे स...